झारखंड में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, बुजुर्गों और छात्रों को मिल सकती है मुफ्त यात्रा का तोहफा!

झारखंड सरकार जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर सकती है। छात्रों, बुजुर्गों और पात्र लोगों को मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा देने पर भी सरकार विचार कर रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के लोगों के लिए जल्द ही एक बड़ी राहत की खबर आ सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस योजना का मकसद लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा देना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और अन्य पात्र वर्गों को मुफ्त या रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के चलने से जहां प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

पहले से चल रही ग्राम गाड़ी योजना का भी विस्तार संभव

राज्य में पहले से संचालित ग्राम गाड़ी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस सुविधा को और अधिक लोगों तक बढ़ाया जा सकता है। सरकार का कहना है कि आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। अगर यह योजना तय समय पर लागू होती है तो लाखों छात्रों, बुजुर्गों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। इसके साथ ही झारखंड आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।