देवघर में पांच फरार आरोपी गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न मामले में फरार पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया था।

नगर थाना कांड संख्या 442/21 के आरोपित आकाश कुमार वर्णवाल को बाजला चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। वह बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

साथ ही नगर थाना कांड संख्या 729/20 के आरोपित प्रीतम सिंह को बीएड कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार किया गया, जो एक वर्षो से फरार चल रहा था।

इसके अलावा 832/2018 के आरोपित रॉकी तुरी उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया। देवा भी लंबे समय से फरार था। इसपर अपहरण का मामला लंबित है।

नगर थाना कांड संख्या 358/2021 के आरोपित सुनील यादव उर्फ टुल्लू को वैजनाथपुर से गिरफ्तार किया गया। अभिषेक महथा को भी गिरफ्तार किया गया। ये अन्य मामले में संलिप्त थे।

सभी को नगर पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस छापेमारी टीम में नगर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, एसआई अनिमानंदरोशन टोप्पो सहित एएसआई सुबोध राम व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article