झारखंड : मुठभेड़ में घायल पांच जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका में भर्ती

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के गोइलकेरा और टोटो थाना क्षेत्र के बॉर्डर में पुलिस और नक्सलियों (Maoists) के बीच हुई मुठभेड़ में घायल पांच जवानों को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से रांची लाया गया है। सभी को मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से खेलगांव (sports village) लाया गया। वहां से एंबुलेंस (Ambulances) के जरिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

घायल जवानों में सुशील लकड़ा, सुरज कुमार, बुद्धदेव किसान, कृष्णनाथ बोखरे और संदीप नाग हैं। घायल जवानों का एक्सरे किया गया। डाक्टरों के अनुसार कृष्णनाथ के सीने में, सूरज के पैर में, सुशील के पैर में, संदीप के पैर और बुद्धदेव के हाथ में इंजरी है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

IG अभियान एवी होमकर ने बताया कि पांच जवान घायल हुए हैं। इनमें तीन को गोली और दो को स्पलिंटर (Splinter) लगा है। सभी घायल जवान सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में माओवादियों (Maoists) के कैंप भी ध्वस्त हुआ है। उन्हें भी नुकसान हुआ है। दोनों ओर से आधा घंटे तक फायरिंग (Firing) हुई।

उल्लेखनीय है कि यह मुठभेड़ टोंटो एरिया में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ता के सैक सदस्य 25 लाख के इनामी अजय महतो टीम के साथ हुई। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Share This Article