रांची में विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में ऐसे करें आवेदन

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर का अवसर खोला। रांची एयरपोर्ट से ग्राउंड क्रू, एयर होस्टेस और स्टीवर्ड प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू हुआ।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के युवाओं को विमानन क्षेत्र में एक शानदार करियर देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई पहल की है। ‘फ्लाई योर करियर फ्रॉम स्टेट हैंगर, रांची एयरपोर्ट’ के नारे के साथ झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने ग्राउंड क्रू, एयर होस्टेस और स्टीवर्ड जैसे पदों के प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागरिक उड्डयन प्रभाग) द्वारा जारी इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपलब्ध कोर्स और फीस संरचना

संस्थान द्वारा दो तरह के व्यावसायिक प्रोग्राम पेश किए जा रहे हैं जिसमें प्रमाण पत्र कार्यक्रम (Certificate Program) इसकी अवधि 6 महीने है और इसकी कुल फीस 1,00,500 निर्धारित की गई है। वहीं डिप्लोमा कार्यक्रम की अवधि 12 महीने है और इसकी कुल फीस 1,55,500 है। इस फीस में रजिस्ट्रेशन, एडमिशन फीस, स्टडी मटेरियल, यूनिफॉर्म, ग्रूमिंग किट, स्विमिंग और फिटनेस ट्रेनिंग फीस के साथ-साथ परीक्षा शुल्क भी शामिल है।

इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

1. संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के Notice / Events टैब पर क्लिक करें।
3. वहां से Application Form डाउनलोड करें।
4. आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर सबमिट करें।
5. अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए उम्मीदवार स्टेट हैंगर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड, रांची के न नंबर 9572111002 पर संपर्क कर सकते है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।