13 दिनों की अंतरिम बेल के लिए पूर्व CM हेमंत ने दाखिल की याचिका, PMLA कोर्ट में..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Bail Petition : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने 13 दिनों की अंतरिम बेल (Interim Bail) के लिए रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की है।

उल्लेखनीय है कि अभी वह जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल (Birsa Munda Central Jail) में हैं।

याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम बेल मांगी है।

बता दें कि शनिवार की सुबह JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन (Raja Ram Soren) नहीं रहे। उम्र के आखिरी पड़ाव में बीमारी से लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई। राजाराम Ranchi में ही रहते थे।

Share This Article