झारखंड को मिले तीन नए IAS

झारखंड के ही प्रखर कुमार, जिन्होंने 92वीं रैंक हासिल की, उन्हें गुजरात कैडर आवंटित हुआ है। इन नए अधिकारियों के आने से झारखंड प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand gets three new IAS: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणामों में झारखंड को तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं। 200 चयनित अभ्यर्थियों को कैडर आवंटन के बाद झारखंड कैडर में तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से एक को होम कैडर मिला है।
ऑल इंडिया रैंक 617 हासिल करने वाले अंकित सिन्हा को उनके गृह राज्य झारखंड का कैडर आवंटित हुआ है। वहीं, बिहार की साक्षी जमुआर (रैंक 89) और तमिलनाडु के राजकुमार जयाराजू (रैंक 611) को भी झारखंड कैडर मिला है।
झारखंड के ही प्रखर कुमार, जिन्होंने 92वीं रैंक हासिल की, उन्हें गुजरात कैडर आवंटित हुआ है। इन नए अधिकारियों के आने से झारखंड प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share This Article