
SIR FAQs: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई है। इसके तहत 30 प्रश्नों पर आधारित FAQs-Part (I) जारी किए गए हैं, जिन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
इन FAQs में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया गया है, जिसमें बीएलओ, बीएलए, मैप्ड और अनमैप्ड मतदाताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी शामिल है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इस प्रक्रिया में किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी तथा इन्यूमरेशन फॉर्म, प्रारूप मतदाता सूची, दावा-आपत्ति और अंतिम प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया क्या होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि “कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और गैर-भारतीय इसमें भाग नहीं ले सकते।
प्रशासन का कहना है कि इस पहल से मतदाता सूची को और अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि हर योग्य नागरिक अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग कर सके।

