गिरिडीह में दहेज प्रताड़ना के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: दहेज प्रताड़ना के आरोपी डॉक्टर मोहम्मद इस्लाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर पुलिस शनिवार को गिरिडीह ले आई।

कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी चतरा जिले का रहने वाला है और पेशे से जनरल फिजिशियन है, वो दिल्ली के शिलमपुर इलाके में अपना क्लिनिक चला रहा था।

जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर इस्लाम की पत्नी रूकैया फरहान ने महिला थाना को दो साल पहले दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि साल 2019 में इस्लाम के साथ निकाह हुआ था।

रूकैया फरहान के परिजनों ने डिमांड के अनुसार दहेज में पांच लाख नकद के साथ जेवर दिया था। शादी के बाद रूकैया अपने पति के साथ ससुराल चतरा चली गई।

कुछ दिन वहां रहने के बाद वो पति के साथ दिल्ली गई, जहां उसे मायके से पांच लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगा।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके बाद वो चतरा अपने ससुराल लौट आई। यहां पर भी उसके साथ मारपीट की गई।

किसी तरह रूकैया गिरिडीह अपने मायके पहुंची और महिला थाना में अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। इस केस में दो साल बाद उसके पति को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल दिया गया है।

Share This Article