जमीन विवाद में दो पक्षों में हिसंक झड़प, एक की मौत

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव की है। मृतक की पहचान इसी गांव के अशोक राम ऊर्फ पप्पी राम के रूप में हुई है। घायलो में पप्पी राम का पुत्र और अन्य शामिल है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Violent Clash: जमीन विवाद (Land Dispute) में एक दीवार को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हिसंक झड़प हुई है।

इसमे एक की मौत (Death) हो गई। पिता, पुत्र सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव की है। मृतक की पहचान इसी गांव के अशोक राम ऊर्फ पप्पी राम के रूप में हुई है। घायलो में पप्पी राम का पुत्र और अन्य शामिल है।

घटना को लेकर बताया गया कि कि अशोक राम और उसके रिश्तेदार कैलाश राम के बीच एक दीवार को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दीवार को लेकर हाल के दिनों में विवाद बढ़ गया।

दीवार को लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई

शुक्रवार को इसी दीवार को लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से लाठी – डंडे चले घटना के बाद दूसरे पक्ष के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो (Shyam Kishore Mahato) ने बताया कि दीवार के पुराने विवाद को लेकर बदडीहा निवासी अशोक राम और कैलाश राम के बीच विवाद चल रहा था।

इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट (Fighting) हो गई । घटना में अशोक राम और उसके पुत्र को गंभीर चोट लगी । दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अशोक राम ने दम तोड़ दिया। एवं पुत्र को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में आरोपित कैलाश राम और उसके दो पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article