झारखंड : बालिका गृह से भागी किशोरी बिहार के भागलपुर में मिली

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धधकिया से 24 सितंबर को फरार हुई अनाथ किशोरी को पुलिस ने शनिवार को भागलपुर में रहने वाली उसकी सहेली के घर से बरामद कर लिया।

किशोरी को फिर से बालिका गृह भेज दिया गया है।बालिका गृह की इंचार्ज काजल राना ने बताया कि किशोरी को 12 सितंबर को साहिबगंज से दुमका भेजा गया था।

24 सितंबर की सुबह तीन बजे वे कमरे की खिड़की की राड निकालकर बाहर आई और लोहे के तार फांदकर भाग गई।

दूसरे दिन थाना में लापता होने की सनहा दर्ज कराई। छानबीन के क्रम में पता चला कि वह भागलपुर के खंजनपुर के समीप एक सहेली के घर रही है।

वह सहेली के पिता को अपना पिता मानती थी। उन्हीं घर से उसे बरामद किया गया। बताया जाता है कि किशोरी की परवरिश साहिबगंज के आनंद मार्ग आश्रम में हुई।

तबीयत खराब रहने की वजह से उसे भागलपुर में इसी आश्रम की दूसरी शाखा में भेज दिया गया।

आश्रम के समीप रहने वाले एक लड़की से ऐसी दोस्ती हुई कि वह उसके परिजन को अपना माता पिता मानने लगी।

साहिबगंज आश्रम के नाम पर उसका आधार कार्ड बना। भागलपुर से उसे फिर से साहिबगंज भेज दिया गया।

साहिबगंज में बालिका गृह न होने की वजह से बाल कल्याण समिति के निर्देश पर दुमका लाया गया था।

Share This Article