झारखंड सरकार मुआवजा वितरण होने तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का रोकेगी निर्माण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने सदन में बताया कि वह अपने यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को रोकेगी। इसके पीछे की वजह रैयतों को मुआवजा नहीं मिलना है।

विधायक बंधु तिर्की ने इस संबध में सदन के अंदर ध्यानाकर्षण के माध्यम से सवाल उठाया था।

इस पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि रैयतों को मुआवजा दिया जाएगा। जबतक मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक काम रोक दिया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि कांके में 500 एकड़ भूमि में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।

इसके लिए अधिग्रहीत भूमि के रैयतों के बीच मुआवजे के तौर पर 604 करोड़,20 लाख, 70 हजार, 621 रुपये का वितरण होना है।

इस पर राज्य सरकार और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीच समाधान नहीं निकलने से वहां के प्रभावित रैयत परेशान हो रहे हैं।

Share This Article