झारखंड : नाबालिग छात्रा को नाबालिक लड़के ने बनाया हवस का शिकार, 5 माह की प्रेग्नेंसी…

इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, अब छात्रा ने इस मामले में गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: दसवीं क्लास की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा को 16 साल के नाबालिग लड़के द्वारा हवस का शिकार बनाने का मामला (Victim Of Lust) सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता पांच माह की गर्भवती है।

गंभीर स्थिति में उसे गुमला सदर अस्पताल (Gumla Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब छात्रा ने इस मामले में गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

20 फरवरी 2023 को किया गया दुष्कर्म

लड़की की ओर से दर्ज FIR में यह बताया गया है कि घर से स्कूल जाने के क्रम में आरोपी हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

20 फरवरी 2023 को जब वो स्कूल से घर जा रही थी, तब सुनसान जगह का फायदा उठाकर नाबालिक लड़के ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उसने छात्रा को धमकी दी कि किसी को कुछ बताने पर वो उसके मां-बाप को जान से मार देगा। डर से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। 18 जुलाई 2023 को अचानक पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा। तब उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मेडिकल जांच (Medical Examination) से पता चला कि छात्रा प्रेग्नेंट है।

Share This Article