हजारीबाग में घर से बुलाकर महिला की गला रेतकर हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: शुक्रवार रात दो बाइक पर आए चार-पांच अपराधियों ने घर से बुलाकर एक 60 वर्षीया महिला की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या (Murder) कर शाहपुर जंगल में फेंक दिया।

शनिवार सुबह महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शाहपुर निवासी शोधन साव की पत्नी भीखनी देवी (60) के रूप में की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शोधन साव अपनी पत्नी भीखनी देवी के साथ अपने पुराने खपरैल मकान में रहता था।

गांव से दक्षिण की ओर जंगल में महिला का शव मिला

पुत्र मनोज प्रसाद (Son Manoj Prasad) गांव में ही अलग मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहता है। शोधन साव को आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं देता है।

बताया कि ऐसे में शुक्रवार को करीब दस बजे रात शाहपुर स्थित पुराने मकान पर दो बाइक से चार-पांच लोग आए और महिला को बाइक पर बैठाकर ले गए।

जब वह रात में वापस नहीं आई। तब शोधन साव अपने पुत्र मनोज प्रसाद और ग्रामीणों को इसकी जानका दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों द्वारा महिला का खोजबीन शुरू की गई।

शनिवार के सुबह गांव से दक्षिण की ओर जंगल में महिला का शव (Dead Body) मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला झाड़ फूक का काम करती थी। वह भक्तिन भी थी। स्थानीय पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान में जुटी है।

Share This Article