हजारीबाग में कोयला कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स की रेड

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: सदर थाना (Sadar Thana) क्षेत्र के कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ इंदर गुप्ता के यहां छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी इनकम टैक्स (Income Tax) की टीम कर रही है।

बताया जा रहा है कि Income Tax की टीम मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कारोबारी के घर पहुंची। Team लगभग पांच गांड़ियों में पहुंची।

राजेंद्र कुमार गुप्ता हजारीबाग के बड़े व्यवसायियों में से एक है

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र कुमार गुप्ता हजारीबाग के बड़े व्यवसायियों में से एक हैं। राजेंद्र गुप्ता कोयला (Rajendra Gupta Coal) का Business करते हैं। साथ ही हजारीबाग में एक बड़ा Mall भी है।

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र गुप्ता का दूसरे राज्यों में भी व्यवसाय (Business) चलता है। वहीं पदाधिकारियों का कहना है कि हम लोगों को कार्रवाई करने दें , कार्रवाई (Action) खत्म होने के बाद ही किसी प्रकार की सूचना दी जायेगी।

Share This Article