झारखंड

पूर्व IPS और JPSC अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन

रांची: पूर्व IPS अधिकारी और JPSC अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (Amitabh Choudhary) का निधन हो गया। उनका निधन मंगलवार तड़के तीन बजे Ranchi के सेंटेविटा अस्पताल (Sentavita Hospital) में हुआ।

उनके आवास पर फिसलकर गिरने के बाद उन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आया। उन्हें तत्काल सेंटेविटा हॉस्पिटल (Sentavita Hospital) ले जाया गया लेकिन उनकी मौत (Death) हो गई।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ चौधरी (Amitabh Choudhary) का जन्म 06 जुलाई, 1960 को हुआ है। वर्ष 1984 में IIT खड़गपुर से B.Tech की डिग्री हासिल करने के बाद 1985 में IPS बने।

इसके बाद उन्हें बिहार कैडर (Bihar Cadre) मिला। अमिताभ चौधरी 1997 में रांची के SSP बनाए गए थे। उन्होंने अपनी क्षमता, सूझबूझ व बेहतर Team की बदौलत रांची की जनता के बीच से अपराधियों का खौफ खत्म किया, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इसके बाद 29 अक्टूबर, 2020 को उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का अध्यक्ष बनाया गया था।

2005 में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

अभिताभ चौधरी ने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) के टीम इंडिया में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

चौधरी 2002 में BCCI के मेंबर बने और 2005 में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (Jharkhand State Cricket Association) के अध्यक्ष बने।

वे 2003-2009 के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर बने। वर्ष 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए अमिताभ चौधरी ने गृह विभाग में विशेष सचिव (ADG Rank) के पद से VRS ले लिया था। झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के टिकट पर चुनाव लड़े और 67 हजार Vote लाकर चौथे स्थान पर रहे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker