अस्पताल में सरयू राय से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जल्द स्वस्थ होने की जताई कामना

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ विधायक सरयू राय का हालचाल जाना, बेहतर इलाज की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saryu Roy Health Update : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वरिष्ठ विधायक सरयू राय की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। सरयू राय को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद रांची के क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विधानसभा में सरयू राय की अनुपस्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने उनके बारे में जानकारी ली। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने उनका हालचाल जाना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरयू राय उनके लिए सिर्फ एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं। उन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया, प्रोत्साहित किया और राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किए जा रहे सुधारों की सरयू राय हमेशा सराहना करते रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय को झारखंड की राजनीति का अनुभवी, सिद्धांतवादी और बेबाक नेता बताते हुए कहा कि वे विधानसभा में हमेशा तथ्यों के साथ जनता के मुद्दे मजबूती से उठाते हैं। जब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक वे लगातार सवाल पूछते रहते हैं। यही उनकी कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल में उनसे मिलकर वे भावुक हो गए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सरयू राय जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हों। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अनुभव और मार्गदर्शन की हमेशा जरूरत रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।