भाजपा ने महुआडांड़ पूर्वी मंडल की नई टीम का किया ऐलान, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

भाजपा ने महुआडांड़ पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की। प्रशांत सिंह के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार/महुआडांड़: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महुआडांड़ पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन और लातेहार जिला अध्यक्ष बंशी यादव की सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने नई कमेटी की सूची जारी की। प्रशांत सिंह ने बताया कि संगठन को और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

भाजपा महुआडांड़ पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी 

मंडल अध्यक्ष

प्रशांत सिंह

उपाध्यक्ष

मोहन यादव

प्रदीप नाथ शाह

अजय प्रसाद

राजेंद्र सोनी

महामंत्री

सुनील जायसवाल

बिनोद कुमार सिंह

मंत्री

सोनू कुमार

स्वाती मिंज

प्रधेनु टोप्पो

सुलेश्वरी देवी

कोषाध्यक्ष

उज्जवल कुमार

कार्यालय मंत्री

जितेंद्र चिक बड़ाईक

सह कार्यालय मंत्री

सोनू कुमार

मीडिया प्रभारी

अनिकेत कुमार

मीडिया सह-प्रभारी

कार्मेला देवी

आईटी संयोजक

आशित कुमार

क्या बोले मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह?

नई कमेटी की घोषणा के बाद मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में गठित यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नई टीम में महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे संगठन में नए उत्साह का संचार होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन हित में समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।