रांची/नामकुम: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के नामकुम चौक में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से एक बड़े कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। इनमें कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, रांची लोकसभा प्रभारी एवं कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अहमद, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, रांची जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
तैयारियों का लिया गया जायजा
मिलन समारोह से पहले खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, रमेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनु बेक, मिनू सिंह, सुनील उरांव, रंजीत बड़ाईक, चमन रजक, अरुण गोप, कृष्णा गोप, शंकर पांडेय, मुरलीधर कुमार, मनोज मेहता, थेयफिल सांगा, पुनीत तिग्गा, पंचू तिर्की, दिनेश चंद्र प्रमाणिक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


