विश्व आदिवासी महोत्सव की तैयारियां पूरी, जानें उपायुक्त ने क्या कहा अधिकारियों से

रांची के मोरहाबादी मैदान में 9-10 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में 9 और 10 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ‘विश्व आदिवासी महोत्सव-2026’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करें।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य और जीवन शैली को वैश्विक मंच देने का एक ऐतिहासिक अवसर है। तैयारियों का जायजा लेते हुए मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक रूट, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, स्टॉलों के आवंटन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन का जोर संभावित चुनौतियों का पहले से आकलन कर उनका समय रहते समाधान निकालने पर है। बैठक में ट्रैफिक एसपी, उप विकास आयुक्त, सदर एसडीओ समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।