गांडेय से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दमन पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से की कार्रवाई

गिरिडीह के गांडेय से साइबर ठगी के आरोपी सगीर अंसारी को दमन पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गांडेय: साइबर ठगी के एक मामले में दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांडेय थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेदनीसारे पंचायत के भेमाल गांव निवासी 22 वर्षीय सगीर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दमन जिले के कडैया थाना में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन गांडेय में मिली थी। इसके बाद दमन पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के संपर्क में आई और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांडेय बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय सगीर अंसारी अपने परिजनों के साथ बाजार आया हुआ था। पुलिस ने बिना किसी हंगामे के उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

अब ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए दमन ले जाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।