बुंडू में AJSU का सदस्यता अभियान तेज, दर्जनों युवाओं और गणमान्य लोगों ने थामा पार्टी का दामन

बुंडू में आयोजित AJSU के सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं और गणमान्य लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सुदेश महतो ने नए सदस्यों का स्वागत कर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू: रांची जिले के बुंडू स्थित ‘अपना फैमिली होटल’ के सभागार में गुरुवार को आजसू पार्टी की ओर से भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों युवाओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में अपनी आस्था जताई।

प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मनोहर महतो, धीरेन महतो, हरे कृष्णा मुंडा, मोहन प्रमाणिक, परमेश्वर महतो, एमडी जब्बार, चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन से जुड़ने का फैसला किया।

समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र की समस्याओं को और प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

उन्होंने युवाओं से क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी जनसेवा के अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष भय भंजन महतो ने किया।

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य श्याम कुमार महतो, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, योगेश्वर महतो, संतोष महतो, परीक्षित महतो, देवनाथ महतो, डॉ. योगेश्वर, सूरज महतो, नंदकिशोर महतो, विश्वनाथ महतो, सुबोध चंद्र मांझी, रामहरि महतो सहित आजसू पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।