हजारीबाग के नए आयुक्त चंद्र किशोर उरांव ने किया पदभार ग्रहण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 2008 बैच के अधिकारी चंद्र किशोर उरांव ने शुक्रवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय, हज़ारीबाग में प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इससे पूर्व किशोर विशेष सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग,रांची के पद पर पदस्थापित थे।

नये प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार लेने के बाद वे कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी यह विशेष ध्यान दे कि कोई भी काम लंबित ना रहे।

हर एक फाइल के पीछे लोगों की अहम समस्याएं और परेशानियां होती है, जिसका ससमय निवारण करना अतिआवश्यक है।

सभी कर्मचारी अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करें। मौके पर सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रवि राज शर्मा, अवर अवर सचिव रास बिहारी संग कार्यालय कर्मी व अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article