
Jharkhand Weather : झारखंड में रविवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी रांची सहित पलामू, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग में गर्मी का खासा असर रहेगा। वहीं, कई मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
19 अप्रैल के लिए जारी अलर्ट के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इस दौरान लू चलने की संभावना अधिक है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

