Latest Newsझारखंडझारखंड : आदिवासियों के लिए यह बड़ा कदम उठा सकती है हेमंत...

झारखंड : आदिवासियों के लिए यह बड़ा कदम उठा सकती है हेमंत सरकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड सरकार जनजातीय शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करनेवाली है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार जनजातीय विश्वविद्यालय के गठन के लिए विधेयक ला सकती है।

हाल ही में जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) की बैठक हुई थी, जिसमें आदिवासियों को लेकर कई बड़े फैसले लिये गये थे। इसमें सबसे बड़ा फैसला यह था कि राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए झारखंड सरकार को प्रस्ताव भेजा जाये।

अब सरकार शीतकालीन सत्र में इस विश्वविद्यालय के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा।

गौरतलब है कि झारखंड में खुलनेवाला यह पूर्वी भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय होगा। जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच इस विश्वविद्यालय के निर्माण की योजना है। इसके लिए 20 एकड़ जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।

जमशेदपुर से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गालूडीह बंगाल और ओड़िशा के भी करीब है। साथ ही यह राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा है। विश्वविद्यालय का निर्माण होने से इन राज्यों के विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा।

फिलहाल, बंगाल में कोई जनजातीय विश्वविद्यालय नहीं है, वहीं ओड़िशा में एक निजी जनजातीय विश्वविद्यालय है। मध्य प्रदेश में भी पूर्व से एक जनजातीय विश्वविद्यालय संचालित किया जा रहा है।

बंगाल और ओड़िशा के विद्यार्थियों को भी इस विश्वविद्यालय के खुलने से फायदा होगा। इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में रोजगार की भी संभावना बढ़ेगी।

spot_img

Latest articles

कांग्रेस की हरकत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हुई : अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा...

विकास,पारदर्शिता और कार्यक्षमता को आधार बनाकर मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत करेगा: संजय सर्राफ

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह समाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ ने...

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन! 6 हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की पलामू इकाई ने छतरपुर प्रखंड में बड़ी...

पंडरा में टाइटन के शोरूम का सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

रांची : पंडरा में टाइटन के शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश...

खबरें और भी हैं...