रांची में यहां मां को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला, शरीर पर मिले गहरे जख्म के निशान

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के एचईसी की रहने वाली एक महिला को उसके बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

घटना बुधवार रात की है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, थानेदार ने बताया है कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित क्वाटर नंबर सीडी 499 में रहती है।

इसमें उनका बेटा राजेश कुमार भी रहता है। क्वाटर उनके नाम पर है। वह उसे हड़पना चाहता है।

महिला कौशल्या देवी का कहना है कि उनके बेटे ने गला दबा कर उन्हें मारने का प्रयास किया है। शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं।

Share This Article