दीपक प्रकाश के खिलाफ MP/MLA कोर्ट की कार्रवाई पर लगी रोक, हाई कोर्ट ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Big relief to Deepak Prakash: झारखंड हाई कोर्ट से BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ रांची MP/MLA Court की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

यह मामला कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है, जिसमें BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांके विधायक समरी लाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

इनके खिलाफ कांके थाना में कांड संख्या 141/2021 दर्ज की गई थी। सांसद दीपक प्रकाश और विधायक समरी लाल के खिलाफ IPC की धारा 188,269,270 और एपेडेमिक एक्ट के तहत आरोप गठित किया गया है।

Share This Article