झारखंड हाई कोर्ट ने ED को जवाब के लिए एक हफ्ते का दिया समय, पूर्व DC छवि रंजन की…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की क्रिमिनल रिट की सुनवाई शुक्रवार को हुई।

छवि रंजन की ओर से सेना के कब्जे वाली जमीन से संबंधित ED के अनुसंधान के क्रम में आए वैसे दस्तावेज की मांग की गई है, जिसे ED ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है। इन दस्तावेजों को ED ने कोर्ट के रिकॉर्ड में नहीं लाया गया है। कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिय।

सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में ED ने छवि रंजन एवं अन्य के खिलाफ ECIR 1/2023 दर्ज किया है। इसमें छवि रंजन, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

इस मामले में रांची के पूर्व DC छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल, 2023 को ED ने छापेमारी की थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड (Fake Deed), मुहर एवं अन्य कागजात ED को मिले थे। इसके बाद 14 अप्रैल, 2023 को ED ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप था।

बाद में रांची के पूर्व DC छवि रंजन को इस मामले में संलिप्तता के आधार पर 04 मई, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी।

Share This Article