मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उषा मार्टिन के MD की बेल याचिका पर हुई सुनवाई, ED ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में आरोपित Usha Martin के MD राजीव झवर की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई।

मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पीड़क कार्रवाई पर रोक को बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप याचिका (IA) दाखिल की गई, जिस पर ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल निर्धारित की है।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने राजीव झवर के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक 19 अप्रैल तक जारी रखी है। ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास एवं सौरभ कुमार ने ने पैरवी की।

मामले को लेकर ECIR 2/ 2021 दर्ज किया है। Usha Martin को घाटकुड़ी, पश्चिम सिंहभूम स्थित विजय टू में आयरन ओर के लिए Captive Mining का काम मिला था। आरोप है कि कंपनी ने कोयले का इस्तेमाल अपने लिए करने की बजाय उसे मार्केट में बेच दिया।

Share This Article