फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, JPSC से मांगा जवाब

फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति में दिव्यांग कोटा विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, JPSC से मांगा जवाब, कोर्ट ने कहा फैसले का असर पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर पड़ेगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Food Safety Officer Exam : रांची में फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से जुड़े दिव्यांग कोटा नियुक्ति मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इन रिट याचिकाओं के अंतिम फैसले का सीधा असर नियुक्ति प्रक्रिया पर पड़ सकता है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा 2023 में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए तीन पद आरक्षित किए गए थे, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई है। प्रार्थियों ने मांग की कि दिव्यांग कोटे में नियुक्ति पूरी तरह नियमों और आरक्षण प्रावधानों के अनुसार की जाए।

हाईकोर्ट ने मामले में JPSC से विस्तृत जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की तारीख 16 जून तय की है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राजीव सिन्हा, रोहित सिंह और देवेश अजमानी ने अदालत में अपना पक्ष रखा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।