रांची में डिपर लाइट विवाद बना सड़क पर संग्राम, मारपीट और राइफल लूट मामले में 7 गिरफ्तार

रांची के रातू में डिपर लाइट विवाद हिंसक झड़प में बदला, मारपीट के दौरान बॉडीगार्ड की लाइसेंसी राइफल लूटी गई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News : रांची के रातू थाना क्षेत्र में मामूली डिपर लाइट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक पिकअप वैन और महिंद्रा XUV के बीच डिपर लाइट को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट होने लगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे। इस झड़प में जमीन कारोबारी सतीश साहू और उनका बॉडीगार्ड घायल हो गए।

आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बॉडीगार्ड की लाइसेंसी राइफल छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दासूवा उरांव, रणजीत गोप, सोमरा उरांव, बिपिन उरांव और बबलू अहीर शामिल हैं।

पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।