कल झारखंड हाई कोर्ट में नहीं होंगे न्यायिक कार्य, दिवंगत जस्टिस केपी देव को…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में मंगलवार को दिन के 11 बजे के बाद न्यायिक कार्य नहीं होंगे।

झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर यह सूचना दी है कि मंगलवार को हाई कोर्ट में दिवंगत जस्टिस केपी देव (KP Dev) के निधन पर शोक मनाया जायेगा।

केपी देव का निधन हो गया

इसलिए 11 बजे के बाद से न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। हाई कोर्ट में मंगलवार को सभी न्यायाधीश और न्यायिक पदाधिकारी शोक सभा में शामिल होंगे।

बीते शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट के सिटिंग जज केपी देव का निधन (Death) हो गया था। वह काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन के बाद झारखंड के न्याय जगत में शोक का माहौल है।

Share This Article