झारखंड : दशम वार्षिक स्थापना महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं मंगल पाठ में हुई शामिल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय दशम वार्षिक स्थापना महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को गणेश पूजन के साथ दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ हुआ।

गणेश पूजन के यजमान मनीष अग्रवाल सप्तनिक प्रियंका अग्रवाल शामिल हुए।

वही मंगलपाठ करने के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध पाठ वाचक पंकज जोशी अपनी टीम के साथ मीठे मीठे भजनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण मंगल पाठ किया।

दादी जी को छप्पन भोग प्रसाद एवं सवामणी प्रसाद भी लगाई गई। दादी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 1000 लोगों के लिए भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।

दादी जी का अद्भुत दरबार खुशबूदार और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। मंगलपाठ में 200 महिलाएं शामिल हुई।

वहीं, संध्या में महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ दशम वार्षिक महोत्सव का समापन हुआ। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने सभी दादी भक्तों से इस वार्षिक महोत्सव की सफलता एवं महोत्सव में शामिल होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share This Article