बड़ी खबर: सूचना आयुक्तों की नियुक्ति फाइनल स्टेज में, राज्यपाल की मिली मंजूरी

झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने चार नामों के पैनल को मंजूरी दे दी है, जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में लंबे समय से अटकी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए चार नामों वाले पैनल को मंजूरी दे दी है। सरकार ने जिन नामों को राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा था उन सभी चार उम्मीदवारों को हरी झंडी मिल गई है। स्वीकृत पैनल में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं।

राजभवन से पहुंची औपचारिक जानकारी

राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी ने इस फैसले की औपचारिक जानकारी राज्य सरकार को भेज दी है। इसके साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। अब कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से इन चारों नामों को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद राज्य सूचना आयोग में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।