झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! IPRD ने जारी की नई तबादला सूची, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

झारखंड सरकार के IPRD विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रांची और पलामू में अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त जिम्मेदारियों की अधिसूचना जारी की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) ने अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया। नई अधिसूचना के अनुसार आनंद को संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा असीम कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, मेदिनीनगर (पलामू) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन सभी पदस्थापनाओं को मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।