झारखंड : मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी डिरेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन हादसा हो गया। हालांकि दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से होकर हावड़ा स्टेशन जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 12869 की एक बोगी बेपटरी हो गई।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर यह दुर्घटना हुई। इस दौरान जोरदार आवाज हुई। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। जांच में पता चला है कि सेक्शन टूटने के कारण यह हादसा हुआ है।

झारखंड : मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी डिरेल

घटना के तत्काल बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पता चला कि ट्रेन का डी वन जनरल कोच डिरेल हुआ। यह ट्रेन के सबसे पिछले हिस्से में दिव्यांग कोच से पहले लगा हुआ था।

झारखंड : मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी डिरेल

इस कोच में कुल करीब 60 यात्री सवार थे। ट्रेन के इंजन से कुल 23 बोगियां जुड़ी हुई थीं। रेलवे अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद तय किया कि कोच को ट्रेन से अलग कर दिया जाए।

झारखंड : मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन की एक बोगी डिरेल

इसके बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हादसे के कारण ट्रेनों के आवागमन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है।

Share This Article