शर्मसार! नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape of Minor Tribal Girl: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। दरअसल कल शुक्रवार को कुछ दरिंदों ने मिलकर एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने मिलकर नाबालिग लड़की से कहा कि, झाड़ियों के पीछे उसकी बकरी को कुत्ते काट रहे हैं। यह सुनते ही लड़की दौड़ती हुई झाड़ियां के पीछे पहुंची। जहां दो लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Rape) किया।

मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी युवकों की पहचान 20 वर्षीय लखन राणा और 22 वर्षीय रंजीत कोल के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article