खूंटी में हुए सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र के सांगोर गांव निवासी निबई मुंडा (35) को मंगलवार की देर रात बुधवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसके शव का बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी के अनुसार निबई मुंडा मंगलवार रात को रदुला बाजार से अपने घर सांगोर लौट रहा था, घर से कुछ दूर पहले ही एक अज्ञात वाहन उसे ठोकर मारकर फरार हो गया।

घटना कि जानकारी तत्काल कर्रा पुलिस को दी गयी, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बमरजा पंचायत की मुखिया रंजीता देवी कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और परिवार वालों का ढाढ़स बंधाया।

Share This Article