RSS ने हिंदू नव वर्ष को पृथ्वी सृजन दिवस के रूप में मनाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भारतीय नववर्ष और नवरात्र की शुरुआत में खूंटी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये। दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष को पृथ्वी का सृजन दिवस के रूप में मनाया।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2079 के शुभारम्भ में शिवाजी प्रभात शाखा के संघ स्थान में आरएसएस के सर संघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन पर भगवा ध्वज के समक्ष आद्य सर संघचालक प्रणाम किया और भारत माता की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि संघ के लिए संस्थान में मनाये जानेवाले उत्सवों में यह भी एक विशेष दिन है। शिवाजी प्रभात शाखा में इस दौरान स्वयंसेवकों ने कसरत का दंड प्रहार किया और भारत माता तथा संगठन के गीत गाकर देश की संस्कृति, परंपरा और इस देश के गौरवान्वित इतिहास की जानकारियां प्राप्त की।

आरएसएस के जिला कार्यवाह शशि पांडेय ने बताया कि संघ के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है।

सौभाग्य है कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक तथा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही हुआ था। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही पृथ्वी का सृजन दिवस भी है। इसलिए संघ उसी रूप में नव वर्ष को गौरवान्वित करके मनाता है

Share This Article