झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ नाथ महतो ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य के स्थापना दिवस के वर्षगांठ पर अपने विधानसभा क्षेत्र नाला से सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए कहा कि धरती आबा झारखंड के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

उन्होंने रविवार को कहा कि देश की आजादी के संग्राम में उल्गुलान के आह्वान के साथ उन्होंने लोगों को एक बड़े आंदोलन के लिए प्रेरित किया था। उनके नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा को देश कभी भूल नहीं सकता।

Share This Article