
लोहरदगा: झारखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार सभी गांवों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि हाथी के हमले ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है एक बार फिर खबर लोहरदगा से सामने आई है जहां हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जो अपने खेत में काम कर रही थी।
बता दें यह मामला लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदाल टंगरा टोली गांव का है। यहां मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भंडरा प्रखंड के बेदाल टंगरा टोली निवासी प्रतिमा उराइन 35 वर्ष अपने पति कृष्णा रांव और दो बच्चों के साथ खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी खेत की ओर पहुंच गया।
हाथी ने प्रतिमा उराइन को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें बुरी तरह रौंद डाला। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

