निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ा, बंगाल के पश्चिमी जिलों में होगी भारी वर्षा

बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कई पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को झारखंड की ओर बढ़ गया, जिससे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन पहले शहर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि झारखंड की ओर बढ़ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी जिलों- पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने के आसार हैं।

Share This Article