
झारखंड: झारखंड में फिलहाल सभी महिलाओं का एक ही सवाल है कि आखिर मंईयां सम्मान योजना की राशि कब तक उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। अगर आप भी मंईयां योजना की राशि का इंतेजार कर रहे हैं तो आपको लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंईयां सम्मान योजना की रुकी हुई किस्तें यानी (अप्रैल और मई) का ₹5000 रुपया 1 जून से 10 जून के बीच पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
बता दें यह पैसा जिले की बैंकिंग प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग तारीखों में जारी किया जा रहा है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि जिन महिलाओं के आवेदन का भौतिक सत्यापन (Verification) पूरा हो चुका है, सिर्फ उन्हीं के खाते में पैसे भेजा जाएगा। यदि सत्यापन में कोई कमी पाई जाती है या फॉर्म पेंडिंग है, तो भुगतान रुक सकता है।

