मंईयां योजना में बड़ा एक्शन! फर्जी राशन कार्ड वाले 1.18 लाख लाभुक बाहर, सत्यापन के बाद सरकार की सख्त कार्रवाई

मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में 1.18 लाख लाभुक बाहर हुए। राशन कार्ड रद्द, गलत जानकारी और उम्र सीमा पूरी होने के कारण हजारों महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। लाभुकों के सत्यापन के दौरान भारी अनियमितता सामने आयी है। अब तक योजना से 1.18 लाख लाभुकों के नाम काट दिए गए है। इनमें सबसे अधिक वे महिलाएं शामिल हैं जिनके राशन कार्ड रद्द हो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान 3 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 50 हजार ऐसी महिलाएं भी मिलीं, जो आवेदन में दिए गए पते पर नहीं मिलीं। जिला प्रशासन ने इन्हें फिलहाल अज्ञात लाभुककी श्रेणी में रखा है।

अब 49 लाख महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

इसी बीच राज्य सरकार ने योजना के तहत करीब 49 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ तीन महीने की 7,500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

50 साल की उम्र पूरी होते ही योजना से बाहर

मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल 50 वर्ष तक की महिलाओं को ही दिया जाता है। जैसे ही किसी महिला की उम्र 50 वर्ष पूरी होती है, उसका नाम योजना से स्वतः हट जाता है। मार्च तक राज्य में करीब 51 लाख महिलाओं को योजना की राशि मिल रही थी। लेकिन सत्यापन अभियान और उम्र सीमा पूरी होने की वजह से अब तक करीब 2 लाख महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं।

जल्द शुरू होगा नए आवेदनों का सत्यापन

अब सरकार योजना में नए लाभुकों को शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए जमा किए गए नए आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं का नाम योजना में जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड सत्यापन अभियान भी लगातार चल रहा है। राज्य में अब तक करीब 3.19 लाख राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। इनमें 2 लाख से ज्यादा कार्डधारियों के आधार कार्ड संदिग्ध पाए गए, जबकि 63 हजार कार्डधारियों के नाम इसलिए हटाए गए क्योंकि उनकी वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।