पलामू व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत 26 मार्च को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: झालसा के दिशा निर्देश और पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 26 मार्च को व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कच्छप ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है।

लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले सात पीठों का गठन किया गया है। लोक अदालत के लिए पीठ में शामिल अधिवक्ताओ का वाट्सएप नम्बर भी जारी कर दिया गया है।

Share This Article