झारखंड में मानसून का मूड हाई, पड़ रही झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट…

अलर्ट के दौरान वज्रपात की आशंका भी मौसम केंद्र में जताई है अतः बारिश के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कुछ दिनों से झारखंड में पड़ रही बारिश (Rain) ने 1 अक्टूबर को अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

लंबे गैप के बाद मानसून (Monsoon) का मूड हाई हो गया है और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण रांची सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है।

आज रांची सहित गुमला, खूंटी, सिमडेगा, धनबाद तथा पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है।
रांची मौसम केंद्र ने इसे लेकर राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

अलर्ट के दौरान वज्रपात की आशंका भी मौसम केंद्र में जताई है अतः बारिश के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

2 अक्टूबर को यहां होगी भारी बारिश

साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

3 अक्टूबर को यहां होगी भारी बारिश

राज्य के पश्चिमी हिस्से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 4 अक्टूबर से बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert)

गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, रांची और खूंटी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply