Latest Newsक्राइमझारखंड : मुठभेड़ में मारा गया 10 लाख का इनामी पीएलएफआई उग्रवादी...

झारखंड : मुठभेड़ में मारा गया 10 लाख का इनामी पीएलएफआई उग्रवादी शनिचर सुरीन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा सहित कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुका दस लाख का इनामी पीएलएफआई उग्रवादी को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में मार गिराया।

सीआरपीएफ और खूंटी जिला पुलिस की टीम ने खूंटी जिले के रनिया और पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी के बीच स्थित जंगल में शनिचर सुरीन को मार गिराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को उक्त जंगल में पीएलएफआई उग्रवादियों के जमावड़े की सूचना पाकर पुलिस और सीआरपीएफ 94 बटालियन ने जंगल की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पीएलएफआई उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड शनिचर सुरीन मारा गया।

बताया गया कि मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने कई हथियार भी बरामद किए हैं।

इसके पहले गत दिसंबर महीने में खूंटी जिले के मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया था।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...