बिस्तर पर मिला नवविवाहित जोड़े का शव, आपसी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दूसरी ओर घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। दिलकश के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 माह पहले हुसैन से हुई थी। शादी के 1 माह बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक हुसैन के परिजनों ने बताया है कि दोनों के बीच बीती रात से ही झगड़ा चल रहा था, इसी बीच सुबह यह घटना हो गई।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Newlywed couple’s dead body found on bed: सरायकेला (Saraikela) जिले कपाली थानांतर्गत ताज नगर शाहीन कॉलोनी के वार्ड नंबर 2 में सोमवार की सुबह एक घर में बिस्तर पर नवविवाहित जोड़े का शव (Dead Body) मिला।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मृतकों में गैराज मैकेनिक हुसैन और उसकी पत्नी दिलकश शामिल हैं। मृतक महिला दिलकश के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे।

वहीं पति हुसैन मृत अवस्था में पड़ा था, उसके शरीर पर कोई निशान नहीं था लेकिन गर्दन में दुपट्टा फंसा मिला।

आपसी विवाद में हत्या की आशंका

मामले में आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के बाद पति ने पहले धारदार हथियार से पत्नी को मारा होगा। इसके बाद उसने आत्महत्या (Suicide) कर ली।

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम हुसैन के घर पहुंची है, जहां सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बेडरूम में मौजूद सामानों को जब्त किया जा रहा है।

शादी के बाद से ही दोनों के बीच होता था झगड़ा

दूसरी ओर घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। दिलकश के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 माह पहले हुसैन से हुई थी। शादी के 1 माह बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक हुसैन के परिजनों ने बताया है कि दोनों के बीच बीती रात से ही झगड़ा चल रहा था, इसी बीच सुबह यह घटना हो गई।

Share This Article