आलमगीर आलम पर अभी दोष साबित नहीं हुआ, कार्रवाई का कोई सवाल नहीं, राजेश ठाकुर ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajesh Thakur on Alamgir Alam : शुक्रवार को बोकारो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने पत्रकारों से बातचीत के दरम्यान एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) पर अभी दोष साबित नहीं हुआ है।

ऐसे में उनके विरुद्ध पार्टी की ओर से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई का कोई प्रश्न नहीं उठाता है‌।आरोप साबित होने के बाद पार्टी आवश्यक कार्रवाई करेगी।

चुनाव को प्रभावित करने के लिए हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार

ठाकुर ने कहा कि सूत्रों के हवाले से अखबारों में खबरें छपने और ED पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। अभी ताजा मामला अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कैसे जमानत दे दी। कुछ तो प्वाइंट होगा, तभी अरविंद केजरीवाल को बेल मिली है।

मंत्री आलमगीर आलम ED के पहले समन पर Agency के कार्यालय गए थे। वह आगे भी जाते, उन्हें गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। इस प्रकार की कर्रवाई चुनाव को प्रभावित करने के लिए की जा रही है।

कार्यकर्ताओं संग की बैठक

राजेश ठाकुर शुक्रवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर प्रचार-प्रसार को स्थिति और कार्यकर्ताओं की परेशानियों से अवगत हुए।

साथ ही इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई। इसी क्रम में वह बोकारो के एक Restaurant के हॉल में कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की भारी मतों से जीत होगी।

Share This Article