Homeझारखंडअमित शाह ने रांची में किया रोड शो, एक झलक पाने को...

अमित शाह ने रांची में किया रोड शो, एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Published on

spot_img

Amit Shah Road Show in Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा की धरती और झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में शुक्रवार को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने Road Show किया।

रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया। गृह मंत्री रथ पर सवार थे।

Image

उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थे।

रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री Amit Shah के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे।

उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।

Image

1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था।

रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।

Image

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

चुटिया मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे।

अमित शाह संजय सेठ को समर्थन के लिए अपील कर रहे थे। गाड़ी के आगे लोक कलाकारों के स्तर से भी जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा था।

Image

शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए थे। रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश की गई। लोग छतों पर शाह की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। ढोल-नगाड़े के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई थी। सड़क के दोनों ओर भीड़ रही। शाह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान रांची का मौसम भी सुहाना हो गया और हल्की बूंदा-बांदी हुई।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...