Homeझारखंडझारखंड हाईकोर्ट कैंपस में हो रहे जलजमाव से नाराज कोर्ट ने सरकार...

झारखंड हाईकोर्ट कैंपस में हो रहे जलजमाव से नाराज कोर्ट ने सरकार को दे डाला ये आदेश

Published on

spot_img

Angered by the Water logging in Jharkhand High Court campus : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) की पार्किंग और कैंपस के अन्य हिस्सों में जलजमाव पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है।

High Court की बिल्डिंग को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि लंबे वक्त से बिल्डिंग के निर्माण की मांग हो रही थी। बड़ी रकम खर्च कर बिल्डिंग और कैंपस का निर्माण कराया गया है।

इसके बाद भी बारिश के पानी का जिस तरह भारी जमाव देखने को मिला है, वह बेहद निराशाजनक है।

कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि बिल्डिंग और कैंपस में Rain water harvesting system installed किया जाए। इस मामले में राज्य सरकार को अगली सुनवाई के पहले रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है। अगली सुनवाई अगस्त के पहले हफ्ते में होगी।

बता दें कि दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान हाईकोर्ट की पार्किंग में जलजमाव हो गया था और कई अधिवक्ताओं की गाड़ियां बारिश में डूब गई थीं।

लगभग 600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार झारखंड हाईकोर्ट का भवन देश का सबसे बड़ा न्यायिक परिसर है। इसका क्षेत्रफल सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से भी साढ़े तीन गुना ज्यादा है।

इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से 165 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्घाटन पिछले वर्ष 24 मई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...